Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

लोहावट उपखंड मुख्यालय पर मंगलवार को होगी अजाक की बैठक

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल |  फलोदी उपखंड क्षेत्र के निकटवर्ती उपखंड मुख्यालय लोहावट   पर अम्बेडकर सर्किल के सामने स्थित मेघवाल समाज लोह...

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल |  फलोदी उपखंड क्षेत्र के निकटवर्ती उपखंड मुख्यालय लोहावट   पर अम्बेडकर सर्किल के सामने स्थित मेघवाल समाज लोहावट के न्याति नोहरे में मंगलवार को सांय 4 बजे डाॅ. अम्बेडकर अनुसूचित जाति अधिकारी -कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक जिलाध्यक्ष सोहनलाल लखानी की अध्यक्षता में आयोजित होगी।

बैठक में लोहावट तहसील क्षेत्र की अजाक कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा। डाॅ. अम्बेडकर अनुसूचित जाति अधिकारी-कर्मचारी एसोसिएशन (अजाक)लोहावट के कोर्डिनेटर प्रिसिंपल महेश कुमार पाबूसर ने बताया कि बैठक में अजाक जोधपुर के जिलाध्यक्ष सोहनलाल लखानी, प्रदेश संयुक्त सचिव बसंत कुमार रोयल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इंजीनियर लुभाष राठौड़, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र नागौरी, महासचिव डॉ. हस्तीमल आर्य, कोषाध्यक्ष भगवानाराम बारूपाल, संयोजक चम्पालाल धारू एवं जिला सचिव महेश पंवार शामिल होगें। अजाक लोहावट के कोर्डिनेटर महेश कुमार पाबूसर ने लोहावट तहसील क्षेत्र में निवा सरत अथवा पदस्थापित अनुसूचित जाति के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से बैठक में शामिल होने का अनुरोध किया है।