Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

कांग्रेस ने पूरा नही किया चुनावी घोषणा पत्र : पालीवाल

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात उत्तर की जिला  कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक गुरूवार को जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पाल...

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल |भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात उत्तर की जिला  कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक गुरूवार को जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल छीला की अध्यक्षता में आयोजित हुई। उद्घाटन सत्र में विचार व्यक्त करते हुये भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार युवाओं के साथ धोखा करने वाली सरकार है। उन्होंने बताया की  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव से पूर्व घोषणा की थी की राज्य में हमारी सरकार बनने पर किसानों का सम्पूर्ण कर्ज माफ होगा, बिजली का बिल आधा होगा, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया जायेगा, लेकिन कुछ भी नही दिया गया है। 

उन्होंने प्रदेश सरकार को आड़े हाथो लेते हुये कहा कि चारो तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है एवं कानून-व्यवस्था चौपट हो गई है। मुख्य वक्ता राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने कोरोना काल में केंद्र सरकार द्वारा किये बेहतर प्रबंधन एवं मोदी सरकार द्वारा जनहित में किये गये कार्यो की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसानो के खाते में किसान निधि की राशि को सीधा ट्रांसफर किया गया है जो किसानों के लिये वरदान है। बैठक में जिला प्रभारी सांवलाराम देवासी, विधायक पब्बाराम विश्नोई, पूर्व जिलाध्यक्ष रेंवतसिंह राजपुरोहित, पूर्व मंत्री गजेंद्रसिंह खींवसर ने भी विचार व्यक्त करते हुये कांग्रेस सरकार की विफलताओं को उजागर किया तथा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया। इस दौरान कोरोना में जान गंवाने वालो नागरिकों को श्रद्धांजली अर्पित की गई तथा विभिन्न मुद्दों पर राजनैतिक प्रस्ताव पारित किये गये। बैठक में महामंत्री रतन मेघवाल, जसवतसिंह इंदा, सुखराम जाणी, ओम बोहरा, विक्रमादित्य सिंह आमला, मंत्री शिवकुमार व्यास तथा विभिन्न मंडल अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारी आदि शामिल हुये। बैठक का संचालन जिलामंत्री शिवकुमार व्यास ने किया।