Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

अध्यक्ष व्यास ने किया सफाई विभाग का निरीक्षण

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर किले के पास स्थित नगर पालिका मंडल फलोदी के सफाई विभाग कार्यालय का शुक्रवार को नगर पा...


बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर किले के पास स्थित नगर पालिका मंडल फलोदी के सफाई विभाग कार्यालय का शुक्रवार को नगर पालिका मंडल फलोदी के अध्यक्ष पन्नालाल व्यास पहलवान ने आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा शहर में साफ- सफाई का माकूल बंदोबस्त करने के लिये सफाई कर्मचारियों को निर्देशित किया। व्यास ने मानसून सीजन को देखते हुये नालो की सफाई पर जोर देने के निर्देश दिये। इस दौरान सफाई विभाग के प्रभारी सुरेश व्यास नूनसा, नगर पालिका कार्मिक जयप्रकाश रंगा एवं शिवकुमार थानवी एवं जमादार आदि भी उपस्थित रहे।