Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

फायरिंग कर सोने की चैन लूटी, पुलिस जांच में जुटी

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर पदमसिंह भोमियाजी के थान झील मार्ग पर मंगलवार सुबह शहर के युवा उधमी एवं भामाशाह सुनी...

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल |

फलोदी उपखंड मुख्यालय पर पदमसिंह भोमियाजी के थान झील मार्ग पर मंगलवार सुबह शहर के युवा उधमी एवं भामाशाह सुनील छंगाणी पर चार नकाबपोशों ने फायर कर रत्न जड़ित सोने की चैन लूट ली इसके बाद चारों लुटेरे भागने में सफल हो गये।

फलोदी पुलिस थाने में दर्ज करवाई रिपोर्ट में सुनील छंगाणी ने बताया कि वो मंगलवार को सुबह कृत्रिम झील पर मॉर्निग वॉक के  बाद अपनी मोटरसाइकिल पर बैठकर  घर की तरफ आ रहा था तभी लोक देवता पदमसिंहजी भोमियाजी के थान के पास बनी रपट पर चार नकाबपोश दो मोटरसाइकिल पर आये और आते ही उस पर दो फायर कर दिये। फायर की एक गोली सीधी निकल गई जबकि दूसरी गोली उसकी मोटरसाइकिल के टायर पर लगी जिससे वो नीचे गिर गया, इतने में ही चारो नकाबपोशों ने उस पर हमला करके गले मे पहनी सोने की चैन लेकर भाग गये। सूचना मिलते ही फलोदी थाने की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची तथा घटनास्थल का मौका मुआवना किया। फलोदी थानाधिकारी राकेश कुमार ख्यालिया ने बताया की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है,मामलें की जांच जारी है।