Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

पार्षदों से मिलकर सफाई व्यवस्था पर ध्यान देने के निर्देश

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर किले के पास स्थित नगर पालिका के सफाई विभाग कार्यालय का सोमवार सुबह पालिका अध्यक्ष पन...

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल |
फलोदी उपखंड मुख्यालय पर किले के पास स्थित नगर पालिका के सफाई विभाग कार्यालय का सोमवार सुबह पालिका अध्यक्ष पन्नालाल व्यास ने आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान पालिका अध्यक्ष व्यास ने सफाई विभाग के प्रभारी सुरेश व्यास के साथ शहर में घूमकर सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की लापहरवाही नही बरतने के लिये सफाई जमादारों को निर्देशित करते हुये कहा कि वे प्रत्येक सप्ताह संबंधित वार्ड पार्षद से मिलकर सफाई संबंधी समस्याओं के बारे में जानकारी लेकर समस्याओ का तुरंत समाधान करें तथा डायरी में उनके हस्ताक्षर करवायें। अध्यक्ष ने घर-घर कचरा संग्रहण हेतु संचालित टैक्सी चालको को भी पांबद करने के निर्देश दिये। 

पालिका अध्यक्ष व्यास ने बताया कि परमवीर मेजर शैतानसिंह स्टेडियम में संघन पौधरोपण करवाया जा रहा है, प्रथम चरण में 1100 पौधे लगाये जायेगें। प्रथम चरण का कार्य प्रारम्भ हो चुका है अब तक 321 पौधे लगाये जा चुके है। पौधों की सुरक्षा हेतु स्टेडियम की चारदिवारी की मरम्मत का कार्य भी करवाया जा रहा है। स्टेडियम में पौधे लगाये जाने के कार्य की माॅनिटरिग अध्यक्ष द्वारा की जा रही है