Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

न्यायालय परिसर में हुआ पौधरोपण

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर न्यायालय परिसर में शुक्रवार को तालुका विधिक सेवा समिति फलोदी के अध्यक्ष एवं एडीजे फल...

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर न्यायालय परिसर में शुक्रवार को तालुका विधिक सेवा समिति फलोदी के अध्यक्ष एवं एडीजे फलोदी मोहनलाल सोनी, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राकेश गोरा, न्यायिक मजिस्ट्रेट लोकेश कुमार मीना  तथा अधिवक्ताओं एवं न्यायिक कर्मचारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर अधिवक्ता संस्थान फलोदी के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट मनोज पुरोहित, उपाध्यक्ष भवानीशंकर चांडा, कोषाध्यक्ष अनिल जोशी, पैनल अधिवक्ता ललित कुमार जोशी, अधिवक्ता विजय ओझा, रामचन्द्र पुरोहित, हरेंद्रसिंह रणीसर, सहायक कर्मचारी रामचंद्र एवं चैनाराम सहित अन्य कई अधिवक्ता एवं न्यायिक कर्मचारी उपस्थित थे। तालुका विधिक सेवा समिति फलोदी की श्रीमती सचिव ज्योति ने बताया कि पौधारोपण कार्यक्रम तालुका विधिक सेवा समिति फलोदी एवं अधिवक्ता संस्थान फलोदी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।