Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

राज्यव्यापी आह्वान पर शिक्षकों ने किया पौधारोपण

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल |  राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर बुधवार को फलोदी जिले की सभी आठ उपशाखाओं के...

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर बुधवार को फलोदी जिले की सभी आठ उपशाखाओं के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुये अपने विधालयों को हरित विद्यालय बनाने का संकल्प लिया है। संगठन के जिलाध्यक्ष अरूण कुमार व्यास ने बताया कि इस वर्ष मानसून में हजारों पौधे फलोदी जिले की तरफ से विभिन्न स्कूलों में लगाये जायेगें। बुधवार को फलोदी शाखा अध्यक्ष शैतानसिंह राठौड़, मंत्री अशोक पालीवाल एवं अरुण कुमार व्यास के नेतृत्व में 51 पौधे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चांडो की ढाणी में लगाकर हरित विद्यालय कार्यक्रम का आगाज किया गया। अंत में प्रधानाचार्य जयप्रकाश छीपा आभार व्यक्त किया।