Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

पूर्व पार्षद लखन को प्रदेश संगठन महासचिव मनोनीत किया

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | अखिल भारतीय वाल्मिकी महापंचायत राजस्थान की प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट बबीता रानी दिल्लीवाल ने राज्य की कार्यकारिण...

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | अखिल भारतीय वाल्मिकी महापंचायत राजस्थान की प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट बबीता रानी दिल्लीवाल ने राज्य की कार्यकारिणी में फलोदी कस्बे के वरिष्ठ समाज सेवी एवं पूर्व पार्षद संतोष कुमार लखन को प्रदेश संगठन महासचिव मनोनीत किया है।

लखन के अखिल भारतीय वाल्मिकी महापंचायत में प्रदेश संगठन महासचिव मनोनीत होने पर मेहतर विकास मंच फलोदी के अध्यक्ष गिरधारी लखन, अमित बारासा, चंपालाल, कानाराम बारासा, मुकेश सर्वटे, झूंमरलाल लखन, विजय लखन, अशोक, श्रीगोपाल लखन, नटवर लखन, प्रेम भील आदि ने खुशी व्यक्त करते हुये प्रदेशाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि पूर्व पार्षद संतोष कुमार लखन पिछले दो दशक से विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ जुड़कर समाज सेवा कर रहे है।