Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

नलकूप पर सो रहे किसान को खाट से बांधने के बाद लूट कर ले गए 40 बोरी जीरा व 50 हजार नकद

बीती रात टेपू - दुर्गाणी में हुई लूट की वारदात, सूचना पर रात में ही मौके पर पहुंची बाप पुलिस, नहीं लगा लूटेरों का सुराग बाप न्यूज़ ◆ थाना क्ष...



बीती रात टेपू - दुर्गाणी में हुई लूट की वारदात, सूचना पर रात में ही मौके पर पहुंची बाप पुलिस, नहीं लगा लूटेरों का सुराग

बाप न्यूज़ ◆ थाना क्षेत्र के टेपू गांव में बीती रात बड़ी लूट की वारदात हुई है। कुछ बदमाश नलकूप पर सो रहे किसान को खाट से बांधने के बाद उसका 40 बोरी जीरा व 50 हजार नकदी लूटकर ले गए है। बांधने से पहले बदमाशों ने किसान के साथ मारपीट भी की, जिससे उसका एक कान कट गया। घटना की सूचना मिलते ही बाप पुलिस रात्रि में घटनास्थल पर पहुंच गई थी। लेकिन बदमाशो का पता नहीं चल पाया है। 

थानाधिकारी हरिसिंह राजपुरोहित ने बताया कि होशियारसिंह पुत्र सोहनसिंह राजपुत का टेपू दुर्गाणी गांव के पास ही कृषि नलकुप है। बुधवार रात वह तथा पड़ौस के नलकुप पर कृषि कार्य करने वाले कृषक जैसाराम के साथ अपने नलकूप पर सो रहे थे। नलकुप पर रात ठंडी रहती है, इसलिए वे दोनो खाट पर कंबल ओढ कर सो रहे थे। 

रात करीब 2 बजे 4 – 5 अज्ञात लोग उनके पास आए ओढे हुए कंबल से ही दोनो को दबा दिया। जिससे उनकी आंख खुल गई, लेकिन वे कंबल में दबे होने की वजह से उन्हे देख नहीं पाए। होशियारसिंह ने उठने का प्रयास तो एक बदमाश ने उसके कान पर किसी भारी वस्तु से चोट मारी, जिससे उसक कान कट गया। इसके बाद दोनो को कंबल में ही दबाकर खाट से बांध दिया। कुछ समय बाद एक वाहन वंहा आया, जो पास ही बने उसके कमरे के पास रूका। आवाज से वह पिकअप सा आभास हुआ। बदमाशों ने कमरे में रखा 40 बोरी जीरा पिकअप में भरने के बाद वंहा टंगी शर्ट की जेब में रखे 50 हजार लेकर भाग गए। जाते समय बदमाश दोनो के मोबाइल भी ले गए। 

रात्रि में पुलिस ने देखा मौका

थानाधिकारी राजपुरोहित ने बताया कि जैसाराम ने मशक्कत कर अपनी रस्सी खोल दी, लेकिन तब तक बदमाश जा चुके थे। इसके बाद जैसराम ने होशियारसिंह को भी खोला। मोबाइल नहीं होने की वजह से दोनो पड़ौस के एक नलकुप पर गए तथा वंहा से मोबाइल लेकर परिजनों व पूलिस को सूचना दी। अस्पताल में घायल होशियार सिंह के कान में सात टांके लगाये गए। थानाधिकारी राजपुरोहित ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लूटरो की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।