Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

बाप में खुले कृषि मंडी, व्यापारियों ने उठाई मांग

बाप न्यूज़ | बाप उपखंड मुख्यालय पर कृषि मंडी नहीं होने से किसानों सहित व्यापारियों को भी अब परेशानी हो रही है। किसानों को अपनी उपज बेचने के ल...

बाप न्यूज़ | बाप उपखंड मुख्यालय पर कृषि मंडी नहीं होने से किसानों सहित व्यापारियों को भी अब परेशानी हो रही है। किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए अन्यंत्र जाना पड़ रहा है, जिससे उन्हे आर्थिक व समय की बर्बादी हो रही है। व्यापारी भी कृषि मंडी नहीं होने की वजह से किसानों की उपज सीधे खरीद नहीं कर पा रहे है।

ऐसे में स्थानीय व्यापारियों ने बाप में कृषि मंडी खुलवाने की मांग उठाई है। इस को लेकर उप सरपंच व व्यापार संगठन सदस्य गोपाल भट्ठड़ ने शनिवार को बाप प्रवास पर आए कांग्रेस नेता महेश व्यास को मुख्यमंत्री के नाम का मांग पत्र सौंपा। उप सरपंच भट्ठड़ ने बताया कि बाप में आसपास के दर्जनों गावों से सिंचित व नहरी क्षेत्र के किसान अपनी उपज बेचने के लिए आते है। लेकिन यहां वाजिब दाम नहीं मिलने पर अधिकांश किसान अपनी फसल यहां नहीं बेचते। मंडी के अभाव में किसानों की फसल की बोली नहीं लगती। बोली नहीं लगने पर किसानों को अच्छा फायदा नहीं हो रहा। बाप में अगर कृषि मंडी खुल जाए तो व्यापार स्केल भी बढ़ेगा। कई जनों को रोजगार मिलेगा साथ ही किसानों को अच्छे दाम भी मिलेंगे।