Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

न्यायिक कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी में व्यास संभाग उपाध्यक्ष मनोनीत

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार फलोदी | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर स्थित अपर जिला एवं सेशन न्यायालय में रिडर के पद पर कार्यरत शिवप्रकाश व्यास को राजस्था...

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार फलोदी | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर स्थित अपर जिला एवं सेशन न्यायालय में रिडर के पद पर कार्यरत शिवप्रकाश व्यास को राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यकारिणी में जोधपुर संभाग का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र नारायण जोशी की अध्यक्षता में अजमेर में आयोजित हुये संघ के अधिवेशन में व्यास को जोधपुर संभाग उपाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया है। 

शिवप्रकाश व्यास

व्यास के संभाग उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर अधिवक्ता संस्थान फलोदी के अध्यक्ष एडवोकेट रेंवतसिंह पातावत, पूर्व अध्यक्ष श्रीगोपाल व्यास, राधेश्याम चांडा, मनोज पुरोहित, महासचिव सिंकदर घोसी, उपाध्यक्ष भवानी शंकर चांडा, एडवोकेट अब्दुल मजीद खिलजी, कंवरलाल मेघवाल, ललित जोशी, प्रवीणसिंह रणीसर, गोरधन जयपाल, दिलीप चौहान, अशोक कुमार सुथार, प्रवीण मदेरणा, हरेंद्रसिंह रणीसर, कंवरसिह चौहान, रमेश पुरोहित, महेंद्र जोशी, सुनील बोहरा, महेंद्र छंगाणी, महेन्द्र सिंह राजपुरोहित, ओम व्यास, पन्नालाल बोहरा, कन्हैयालाल व्यास, पत्रकार रमेश व्यास, अशोक कुमार मेघवाल आदि ने खुशी व्यक्त करते शिवप्रकाश व्यास को बधाई दी है।