Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

शुभ मुहूर्त में हुआ होलिका दहन, कल धुलण्डी

बाप न्यूज़ | कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे और प्रभाव के बीच सोमवार को देशभर में होली का पर्व मनाया जाएगा। इससे पहले आज रविवार शाम शुभ मुहूर्त ...

बाप न्यूज़ | कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे और प्रभाव के बीच सोमवार को देशभर में होली का पर्व मनाया जाएगा। इससे पहले आज रविवार शाम शुभ मुहूर्त में कस्बे के मुख्य बाजार में होलिका दहन किया गया। चंग की थाप पर बज रहे फाग गीतों के साथ आमजन ने अग्नि की परिक्रमा दी।  कोरोना गाइडलाइन के तहत 50 से अधिक लोगों के एकत्रित होने की अनुमति नहीं थी। लोगों ने भी गाइडलाइन की पूर्ण पालना की। होलिका दहन के समय ज्यादा लोग इकठ्ठे नही हुए। लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं।

विद्वानों का कहना है कि होलिका दहन की लौ भी शुभ-अशुभ का भी संकेत देती है। कहा जाता है कि होलिका दहन के दौरान जब लौ पूर्व दिशा की ओर उठती है, तो इससे भविष्य में धर्म, अध्यात्म, शिक्षा व रोजगार के क्षेत्र में लाभ होता है। विकास होता है। इसके विपरीत होलिका दहन के दौरान अगर पश्चिम में आग की लौ उठे तो पशुधन को लाभ होता है। इसी तरह लौ के उत्तर की ओर रुख करने पर देश व समाज में सुख-शांति बनी रहती है। इसी कड़ी में दक्षिण दिशा में होली की लौ हो तो अशांति और क्लेश बढ़ता है। झगड़े-विवाद होते हैं। पशुधन की हानि होती है और तो और आपराधिक मामले भी बढ़ते हैं।