Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

बाप में खुलेगा मुंसिफ कोर्ट, बजट बहस के बाद मुख्यमंत्री ने की घोषणा

बाप न्यूज |  बाप को मुंसिफ कोर्ट की सौगात गुरूवार को मिल गई। बजट बहस के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने जवाब के दौरान बाप में मुसिंफ कोर्...

बाप न्यूज | बाप को मुंसिफ कोर्ट की सौगात गुरूवार को मिल गई। बजट बहस के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने जवाब के दौरान बाप में मुसिंफ कोर्ट की घोषणा की। इसके अलावा बाप उपखंड की नव गठित पंचायत समिति घंटियाली में भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुलेगा। बाप में मुंसिफ कोर्ट की घोषणा होने के बाद कांग्रेस सहित भाजपाईयो ने भी खुशी जताई।

बाप में मुंसिफ कोर्ट की मांग लंबे समय से की जा रही थी। बीजेपी व कांग्रेस पदाधिकारी दोनों ही इस मांग को उठाते आ रहे है। बाप में मुंसिफ न्यायालय होने से क्षेत्रवािसयों को आर्थिक समय की बर्बादी नहीं झेलनी पड़ेगी। बाप ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता पहाड़सिंह रावरा ने बताया कि लंबे समय से की जा रही मांग अाज पूरी हुई है। यह बाप क्षेत्र की जनता के लिए लिए बेहद खुशी के पल है। प्रवक्ता रावरा, पूर्व उप प्रधान जगदीश पालीवाल, प्रवक्ता नंदकिशोर तंवर, मनोज पुरेाहित, प्रकाश रंगा, अधिवक्ता भंवरलाल सुथार सिहड़ा सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने खुशी जताते हुए मुंख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताया। भाजपा मंडल बाप पूर्व अध्यक्ष किशनलाल पालीवाल ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक पब्बाराम विश्नोई के अथक प्रयासो से बाप को मुंसिफ कोर्ट मिल रहा है। पूर्व मंडल अध्यक्ष किशनलाल पालीवाल, मंडल अध्यक्ष हरि माडपुरा, अजीतसिह भाटी शेखासर, संजय कानासर, पप्सा झड़ासर, आईदान राम मेघवाल सहित कई भाजपाईयो ने खुशी जताते हुए विधायक पब्बाराम विश्नोई का आभार जताया।