Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

भाजपा कार्यसमिति की बैठक में फलोदी को जिला बनाने का प्रस्ताव पारित

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल  |  फलोदी उपखंड क्षेत्र की निकटवर्ती ग्राम पंचायत देणोक के बरसिंगो का बास महादेव मंदिर परिसर में भारतीय जनता प...



बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | 

फलोदी उपखंड क्षेत्र की निकटवर्ती ग्राम पंचायत देणोक के बरसिंगो का बास महादेव मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात उत्तर की कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा जोधपुर देहात उत्तर के जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल छीला की अध्यक्षता में आयोजित हुई।  जिला संगठन प्रभारी सांवलाराम देवासी, जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल, विधायक पब्बाराम विश्वोई, पूर्व मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर, कृषि मंडी अध्यक्ष जगराम विश्वोई, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री ज्योति जाणी आदि ने बैठक को संबोधन देते हुये प्रदेश की कांग्रेस सरकार को सभी मोर्चो पर विफल करार देते हुये उसे कटघरे में खड़ा किया। बैठक में भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात उत्तर के पदाधिकारी, पूर्व जिला पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, अग्रिम मोर्चो के अध्यक्ष, नगर परिषद एवं पालिका सदस्य आदि शामिल हुये। 

जिला कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश द्वारा पारित राजनितिक प्रस्ताव का समर्थन किया गया। इस दौरान फलोदी को जिला बनाने तथा सोलर एवं अन्य कंपनियों के कार्य जो देहात उत्तर जिले में चल रहे है उनके सीएसआर फंड का उपयोग स्थानीय लोगों के कल्याण के लिये करने का प्रस्ताव भी सर्व सहमति से पारित किया गया। इस मौके पर कोरोना में दिवगंत हुये कार्यकर्ताओं को याद करते हुये श्रद्धांजली अर्पित की गई। जिला कार्यसमिति की बैठक में आगामी दिनों में होने वाले पंचायती राज चुनावों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। 


बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल, जिला महामंत्री रतनलाल मेघवाल, जसवंतसिंह इंदा, जगदीश विश्वोई, उपाध्यक्ष लादूराम ढाका, ओम बोहरा, जेपी जोशी, विक्रमादित्य सिंह आमला, मदन पालीवाल, सुखराम जाणी, जिला मंत्री लिच्छु देवी, मूलाराम चौधरी, शिव कुमार व्यास, मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह राजपुरोहित, हरनारायण पालीवाल, कानसिंह, दिलीप शर्मा, हरी माडपुरा, स्वामी बालकृष्ण, ठाकुरदास पालीवाल, किशनसिंह भाटी, शंकर माचरा, नेता प्रतिपक्ष  रमेश थानवी, पूर्व प्रधान कम्मू कंवर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष माधुसिंह देवड़ा, जिलाध्यक्ष रमजान खान मोरिया, जेपी बोहरा, गजेन्द्र जोशी सहित दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यसमिति की बैठक का संचालन महामंत्री जसवंत सिंह इंदा ने किया। अंत में मंडल अध्यक्ष सुमेरराम सिंवर ने आभार व्यक्त किया।