Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

महेश व्यास ने राजस्व मंत्री को बताई किसानों की पीड़ा

बाप न्यूज़ | फलोदी विधानसभा क्षेत्र में तेज अंधड़ व बेमौसम हुई बारिश से किसानों को हुए भारी नुकसान का जायजा लेने गुरुवार देर शाम फलोदी पहुंचे ...

बाप न्यूज़ | फलोदी विधानसभा क्षेत्र में तेज अंधड़ व बेमौसम हुई बारिश से किसानों को हुए भारी नुकसान का जायजा लेने गुरुवार देर शाम फलोदी पहुंचे राजस्व मंत्री हरीश चौधरी सर्किट हॉउस में कांग्रेस नेता महेश व्यास व उनकी टीम ने  मंत्री चौधरी भव्य स्वागत किया।


व्यास ने राजस्व मंत्री चौधरी को महेश व्यास ने बताया कि तीन दिन तक क्षेत्र में भयंकर तूफान ने तबाही मचाई। जिससे किसानों के मुंह आया निवाला छिन गया। खेतो में खड़ी इसबगोल की फसल के साथ रायड़ा, चना, गेंहू पूरी तरह से नष्ट हो गया। क्षेत्र में करोड़ो रुपयो का नुकसान हुआ है। व्यास ने कहा कि अगर समय पर किसानों को राहत नही मिली तो किसान आगामी फसल बो नही सकेगा। समय पर बैंकों का कर्जा नही चुकाने पर किसानों पर पेनल्टी का भार बढ़ेगा। व्यास ने फलौदी क्षेत्र का सर्वे करवाकर तुरन्त किसानों को उचित राहत दिलाने की मांग रखी।  व्यास ने किसानों से कहा कि मुख्यमंत्री फलोदी विधानसभा के किसानों के दर्द को समझ रहे है। उन्होंने जिला कलेक्टर से फीडबेक लिया है।