Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

रक्तदान शिविर एवं कोरोना महामारी में अच्छे योगदान के लिए व्यास हुए सम्मानित

Bap News : फलोदी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी से प्रत्याशी रहे, प्रमुख समाजसेवी महेश पन्नालाल व्यास का कांग्रेस नेता वैभव गहलोत के ह...

Bap News : फलोदी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी से प्रत्याशी रहे, प्रमुख समाजसेवी महेश पन्नालाल व्यास का कांग्रेस नेता वैभव गहलोत के हाथों सम्मानित किया गया।


युवा नेता मनोज पुरोहित ने बताया कि कोरोना महामारी में दूर दराज की ढाणियों में जरूरत मंद परिवारो को राशन सामग्री देने के साथ सेनेटाइजर व मास्क का व्यवस्थित वितरण किया। कोविड में रक्त की आवश्यकता को देखते हुए बड़े विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन कर 1200 यूनिट खून विभिन्न हॉस्पिटलों को उपलब्ध कराया।

इसी श्रेष्ठ कार्य के लिए ज़ी न्यूज़ मीडिया सीईओ पुरषोतम वैष्णव नोयडा, चैनल हैड मनोज माथुर, अरुण हर्ष जोधपुर की उपस्थिति में कांग्रेस नेता वैभव गहलोत ने महेश व्यास को सम्मानित किया। 

कांग्रेस नेता पहाड़ सिंह रावरा, मनोज पुरोहित, नंदू तंवर, ममुभा व्यास, राजा जोशी, पुखराज पालीवाल, अशोक पालीवाल, रामचन्द्र ने खुशी जताई।