Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

समाज सेवी डाॅ. शर्मा की माताजी जेठी देवी का निधन

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी फलोदी कस्बे के प्रमुख समाज सेवी एवं चिकित्सक दिनेश शर्मा की माताजी एवं राजकीय अस्पताल फलोदी की पीएमओ डाॅ...

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी

फलोदी कस्बे के प्रमुख समाज सेवी एवं चिकित्सक दिनेश शर्मा की माताजी एवं राजकीय अस्पताल फलोदी की पीएमओ डाॅ. मधु शर्मा की सास समाज सेविका श्रीमती जेठी देवी शर्मा पत्नि जोगराज शर्मा मथुरिया (86 वर्ष) का निधन हो गया है। 
स्वर्गीय जेठी देवी शर्मा

राजीव गांधी काॅलोनी स्थित मोक्षधाम में परिजनों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में श्रीमती शर्मा का विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर डाॅ. दिनेश शर्मा, रामसा शर्मा, हरदेव, वासुदेव, रामस्वरूप, रामदयाल, राजू शर्मा, प्रकाश शर्मा, राजन शर्मा, वासुदेव, रमेश शर्मा, पूर्व पार्षद दिनेश शर्मा सहित अन्य कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। 
समाज सेविका श्रीमती जेठी देवी शर्मा के निधन पर पूर्व चीफ कमिश्नर केआर मेघवाल, पालिकाध्यक्ष पन्नालाल व्यास, फलोदी एसडीएम यशपाल आहुजा, कांग्रेस अध्यक्ष श्रीगोपाल व्यास, महेश व्यास, सरपंच मोहम्मद अली, पत्रकार अशोक कुमार मेघवाल, एडवोकेट सिंकदर घोसी, पत्रकार ताराचंद नागर, सुरजनराम जयपाल, मुरारीलाल थानवी, गोरधन जयपाल, कमल शर्मा, दीनदयाल अरोड़ा, लांयस क्लब की अध्यक्ष सुलेखा गाडोदिया, पार्षद कुंजबिहारी बोहरा, महाप्रबंधक श्रीमती अंजुला आसदेव, डाॅ. बीआर  पालीवाल, डाॅ. अरूण माथुर, एसपी चांडा आदि ने दुख व्यक्त किया है।