Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

फेस मास्क का उपयोग करना जरूरी - विश्नोई

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी फलोदी उपखंड मुख्यालय पर गुरूवार को नगर पालिका मंडल फलोदी द्वारा नो मास्क-नो एंट्री अभियान के तहत कोविड-1...



Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी

फलोदी उपखंड मुख्यालय पर गुरूवार को नगर पालिका मंडल फलोदी द्वारा नो मास्क-नो एंट्री अभियान के तहत कोविड-19 जागरूकता के तहत जन जागृति रैली निकाली गई। नगर पालिका मंडल फलोदी के अध्यक्ष पन्नालाल व्यास पहलवान के निर्देशन में एवं अधिशाषी अधिकारी अनिल कुमार विश्नोई के नेतृत्व में जागृति रैली नगर पालिका कार्यालय से शुरू विभिन्न मार्गो से होते हुये कृषि मंडी पहुंचकर सम्पन हुई। 
इस अवसर पर अधिषाशी अधिकारी अनिल कुमार विश्नोई एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने वाहन चालकों एवं राहगीरो को 975 मास्क एवं पैंपलेट का वितरण किया तथा दुकानों के दरवाजों पर नो मास्क-नो एंट्री के स्टीकर्स भी चिपकाये एवं आमजन से कोरोना के प्रति जागरूक रहने की अपील की। 
ईओ विश्नोई ने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिये फेस मास्क तथा सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी है। जागरूकता रैली में अधिषाषी अधिकारी अनिल कुमार विश्नोई, पालिका पार्षद सत्यनारायण गुचिया, घीसूलाल चौरड़िया, कैलाश सुथार, गोपालसिंह, छोटूलाल जीनगर, हरीकिशन व्यास, अजय व्यास, श्रीमती मेनका विश्नोई, सहायक प्रशासनिक अधिकारी सुरेश व्यास नूनसा, प्रेम गुचिया, शिवकुमार थानवी, चंद्रप्रकाश जीनगर, देवपुरी, अशोक छंगाणी, गणेशप्रसाद थानवी, कपिल, रूपचंद प्रजापत, जयकिशन जोशी, नंदकिशोर,ओमप्रकाश व्यास, संजय शर्मा, रामनिवास, विनोद बारासा, मनोहर, विक्रम, श्याम, विक्रम, श्रीमती संतोष, झूमरलाल आदि ने सक्रिय भागीदारी निभाई।