Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

जागरूकता रैली निकालकर फेस मास्क बांटे

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी फलोदी उपखंड मुख्यालय पर मंगलवार को नगर पालिका मंडल फलोदी द्वारा नो मास्क-नो एंट्री अभियान के तहत कोविड-1...

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी

फलोदी उपखंड मुख्यालय पर मंगलवार को नगर पालिका मंडल फलोदी द्वारा नो मास्क-नो एंट्री अभियान के तहत कोविड-19 जागरूकता के तहत जन जागृति रैली निकाली गई। नगर पालिका मंडल फलोदी के अध्यक्ष पन्नालाल व्यास पहलवान के निर्देशन में एवं अधिशाषी अधिकारी अनिल कुमार विश्नोई के नेतृत्व में शुरू हुई जागृति रैली नगर पालिका कार्यालय से शुरू होकर टैक्सी स्टैंड,रेलवे स्टेशन रोड से नई सड़क पहुंच कर सम्पन हुई।

इस अवसर पर अधिषाषी अधिकारी विश्नोई एवं जनप्रतिनिधियों ने राहगीरो को 1280 मास्क एवं पैंपलेट का वितरण किया तथा दुकानों के दरवाजों पर नो मास्क-नो एंट्री के स्टीकर्स भी चिपकाये एवं आम जन से कोरोना के प्रति जागरूक रहने की अपील की। जागरूकता रैली में अधिषाषी अधिकारी अनिल कुमार विश्नोई, पालिका पार्षद सत्यनारायण गुचिया, घीसूलाल चौरड़िया, कैलाश सुथार, गोपालसिंह, छोटूलाल जीनगर, दीनदयाल जोशी, विक्रम शेखावटी, दिनेश, भूरा व्यास, प्रकाश सैन, श्रीमती मेनका विश्नोई, संजय बोड़ा, अजय व्यास, रमेश बोहरा, कन्हैयालाल, सहायक प्रशासनिक अधिकारी सुरेश व्यास नूनसा, प्रेम गुचिया, शिव कुमार थानवी, अशोक छंगाणी, गणेश प्रसाद थानवी, कपिल, रूपचंद प्रजापत, ओमप्रकाश जीनगर, मनोज व्यास, नंदकिशोर शर्मा, रामनिवास, जयकिशन जोशी, विनोद बारासा, मनोहर, विक्रम, श्याम, विक्रम, श्रीमती संतोष, झूमरलाल आदि ने सक्रिय भागीदारी निभाई।