Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया आज फलोदी आयेगें

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल  भारतीय जनता राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक डाॅ.सतीश पूनिया बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर फलोदी आयेगें। ...

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल 
भारतीय जनता राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक डाॅ.सतीश पूनिया बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर फलोदी आयेगें। 
जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल

भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात उत्तर के जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल छीला ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष डाॅ.पूनिया जयपुर से रवाना होकर सड़क मार्ग से नागौर होते हुये दोपहर 1. 30 बजे फलोदी आयेगें तथा अम्बेडकर सर्किल के पास स्थित वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय राधाकिशन थानवी के निवास स्थान पर जाकर उनको श्रद्धांजली देगें, इसके बाद पूनिया ओसियां तहसील के मांडियाई गांव में जाकर किसान आंदोलन में हार्ट अटैक से निधन हुये पुखराज डोगियाल के घर जाकर उनके परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधायेगें। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल छीला ने दी है।