Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

सफाई कर्मचारियों का सम्मान कर उनके कार्यो की सराहना की

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल  फलोदी उपखंड मुख्यालय पर नगर पालिका परिसर में स्थित स्वर्गीय डूंगरदास स्मृति टाऊन हॉल में मंगलवार को अगस्त क्...

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल 
फलोदी उपखंड मुख्यालय पर नगर पालिका परिसर में स्थित स्वर्गीय डूंगरदास स्मृति टाऊन हॉल में मंगलवार को अगस्त क्रांति सप्ताह के अवसर पर 217 सफाई कर्मचारियों का सम्मान समारोह अतिरिक्त जिला कलक्टर फलोदी हाकम खान के मुख्य आतिथ्य में एवं नगर पालिका मंडल फलोदी के अध्यक्ष पन्नालाल व्यास पहलवान की अध्यक्षता में एवं उप जिला कलक्टर यशपाल आहुजा के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया गया।

प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देशानुसार राजस्थान सरकार एवं महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति जोधपुर के तत्वधान में प्रदेश भर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 वे जयंती वर्ष पर 9 से 15 अगस्त तक अगस्त क्रांति सप्ताह के रूप में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमो की श्रृंखला के तहत सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया। 
इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुये एडीएम हाकम खान ने कहा कि महात्मा गांधी का सम्पूर्ण जीवन हम सबके लिये प्रेरणादायी है। इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा गठित महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति फलोदी के समन्वयक संजय जोशी, सह संयोजक रावलचंद माली, पार्षद मुकेश माली, कार्यालय सहायक सुरेश व्यास नूनसा, राजस्व निरीक्षक विक्रम सिंह विश्नोई, शिवकुमार थानवी सहित अन्य कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। 
अंत में ईओ अनिल कुमार विश्नोई ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट भवानी शंकर चांडा ने किया। इंसिडेंट कंमाडर यशपाल आहुजा ने बताया सभी सफाई कर्मचारियों का कोविड-19 टेस्ट करवाया जायेगा।