Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

भाजपा कार्यालय में कारगिल विजय दिवस मनाया

Bap New s: ( अशोक कुमार मेघवाल) फलोदी उपखंड मुख्यालय पर रविवार को नगर पालिका के पास स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में भाजपा ज...

Bap News:(अशोक कुमार मेघवाल)
फलोदी उपखंड मुख्यालय पर रविवार को नगर पालिका के पास स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल छीला के सांनिध्य में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित की गई।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल छीला, जिला महामंत्री रतन मेघवाल, सुनिल बुरड़, जगदीश पालीवाल, सुनील व्यास, मोती जीनगर सहित अन्य कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुये जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल छीला ने कहा कि भारतीय सेना की बदौलत हम सब सुरक्षित है हमें वीर जवानों पर गर्व है। कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने जो अद्वितीय पराक्रम और शौर्य दिखाया था उसका पूरी दुनिया लोहा मानती है।