Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

प्रथम स्थान प्राप्त करने पर छात्रा विनिता व्यास का अभिनंदन

Bap New s:  (अशोक कुमार मेघवाल) फलोदी उपखंड मुख्यालय पर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फलोदी में कला संकाय की छात्रा विनीता व्यास द्...

Bap News: (अशोक कुमार मेघवाल)
फलोदी उपखंड मुख्यालय पर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फलोदी में कला संकाय की छात्रा विनीता व्यास द्वारा 89 प्रतिशत अंक प्राप्त विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बुधवार को प्रधानाचार्य भवानीसिंह आशिया एवं शिक्षकों द्वारा अभिनंदन किया गया।

इस अवसर प्रधानाचार्य भवानीसिंह आशिया ने सभी छात्रों और शिक्षकों बेहतरीन प्रदर्शन के लिये बधाई दी। इस मौके पर विचार व्यक्त करते हुये व्याख्याता  (अर्थशास्त्र) ईश्वरसिंह भाटी ने कहा कि छात्रा विनीता व्यास ने विद्यालय में अध्ययन के साथ-साथ घर पर भी नियमित रूप से स्वाध्याय किया है। हिन्दी अनिवार्य और अर्थशास्त्र में 95 अंक तथा हिन्दी साहित्य में 96 अंक प्राप्त कर विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया। इस अवसर पर विद्यालय के व्याख्याता कर्दम बोहरा, उषा पुरोहित, मीना जोशी, मनोज कुमार,  हंसराज विश्नोई, भरतसिंह रावलोत, सुखराम विश्नोई,  सवाईसिंह राजपुरोहित, अरुण पुरोहित, कैलाश चन्द्र थानवी, कृष्णकांत व्यास, मनीषा व्यास आदि भी उपस्थित रहे।
इसी प्रकार विद्यालय की होनहार छात्रा कुमकुम खत्री ने 87.4 प्रतिशत, कुसुम पंवार ने 86.6, नंद किशोर कुमावत ने 85, कविता जीनगर ने 85.2, दिव्या जीनगर ने 85, जाह्नवी व्यास ने 83.6, स्नेहा सोनी ने 83, जितेन्द्रसिंह राजपुरोहित ने 81.8, जीवणराम ने 80.4, लता जीनगर ने 80.8, गोपालसिंह ने 80, अनिता थानवी ने 79.6, डिम्पल रंगा ने 78.8, सुमन जीनगर ने 78.8, सोफिया ने 78.6, सुनीता माली ने 77. 60, राहुल जीनगर ने 76.8, पवन कुमार ने 76. 2, वर्षा सुथार ने 75.6, महावीर सिंह ने 74.4 तथा हिम्मत सिंह ने 73.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय परिवार एवं फलोदी को गौरवान्वित किया है।