Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

भाजपाईयो के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करे प्रशासन-व्यास

Bap New s:  (अशोक कुमार मेघवाल) फलोदी उपखंड मुख्यालय पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई द्वारा बिना प्रशासनिक स्वीकृति लिये भारी स...

Bap News: (अशोक कुमार मेघवाल)
फलोदी उपखंड मुख्यालय पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई द्वारा बिना प्रशासनिक स्वीकृति लिये भारी संख्या में इकठ्ठा होकर कोविड -19 के नियमों का घोर उल्लंघन करते हुये सीएम अशोक गहलोत का पुतला जलाने के घटनाक्रम की ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी फलोदी एवं कांग्रेस नेताओं ने कड़ी निंदा करते हुये कार्यक्रम में शामिल हुये भाजपाईयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर उप जिला कलक्टर यशपाल आहुजा एवं बाप एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। 

इस अवसर पर कांग्रेस नेता महेश व्यास, पालिका उपाध्यक्ष सलीम नागौरी, पार्षद अशोक बोहरा, घीसूलाल चौरड़िया, दीनदयाल जोशी, कुंजबिहारी बोहरा, छोटूलाल जीनगर सहित अन्य कई कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसी प्रकार ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी फलोदी के अध्यक्ष एडवोकेट श्रीगोपाल व्यास ने भी शनिवार को एक बयान जारी कर भाजपाईयों द्वारा वैश्विक महामारी के समय में कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने पर कड़ी निंदा की है। 
अध्यक्ष व्यास ने कहा कि विपत्ति के समय में भी भाजपाई इस तरह के हथकंडे अपना रहे है जो निंदनीय है। आपने स्थानीय प्रशासन से नियमों का घोर उल्लंघन करने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। कांग्रेस नेता महेश व्यास ने कहा कि भाजपा नेताओं ने फेस मास्क नही पहनकर तथा सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नही करके कानून व्यवस्था खुला उल्लंघन किया है।