Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

कांग्रेस नेता महेश व्यास ने की जन सुनवाई

Bap New s:   (अशोक कुमार मेघवाल) फलोदी उपखंड मुख्यालय पर सोमवार को कांग्रेस नेता महेश व्यास ने विभिन्न विभागों से संबंधित जन समस्याओं की...


Bap News: (अशोक कुमार मेघवाल)
फलोदी उपखंड मुख्यालय पर सोमवार को कांग्रेस नेता महेश व्यास ने विभिन्न विभागों से संबंधित जन समस्याओं की जन सुनवाई की तथा उनके समाधान के लिये संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जन सुनवाई कार्यक्रम में फलोदी नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में पानी, बिजली, नये विद्युत पोल, नई पाइप लाइन बिछाने तथा नाली निर्माण की समस्यायें सामने आई जिस पर कांग्रेस नेता महेश व्यास ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिये।
जन सुनवाई करते व्यास
इस दौरान पीएचईडी के कनिष्ठ अभियंता मनोज कुमार, विद्युत विभाग फलोदी के सहायक अभियंता मोहनराम आदि भी उपस्थित रहे। इस दौरान वार्ड नंबर 39, 35, 31 तथा शिवपुरी एवं उम्मेदपुरा क्षेत्र का दौरा कांग्रेस नेता महेश व्यास ने किया तथा अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिये। जन सुनवाई कार्यक्रम में पार्षद ओमप्रकाश सोनी, छोटमल जीनगर, कुंजबिहारी बोहरा, अशोक व्यास, अरुण कुमार, आबिद खिलजी, भूरा व्यास, धीरज व्यास, घीसूलाल चौरडिया, कैलाश सुथार, रेहाना बानो, अध्यक्ष मेहबूब खान, हुकमाराम, भैराराम मकवाना,  भोमराज गुचिया, करणसिंह राजपुरोहित, रामू माली, गिरीराज सहित अन्य कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।