Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

तीन माह तक के बिजली बिल माफ करने की मांग

Bap New s:   (अशोक कुमार मेघवाल) फलोदी उपखंड मुख्यालय पर सोमवार भारतीय जनता जोधपुर देहात उत्तर के जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल छीला के ने...


Bap News: (अशोक कुमार मेघवाल)
फलोदी उपखंड मुख्यालय पर सोमवार भारतीय जनता जोधपुर देहात उत्तर के जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल छीला के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम का ज्ञापन अतिरिक्त जिला कलक्टर फलोदी हाकम खान को सौंपकर कोविड-19 के चलते राजस्थान में आम जनता के तीन माह तक के विद्युत बिल माफ करने की मांग की है। जिलाध्यक्ष पालीवाल ने बताया कि कोविड-19 के चलते राज्य में जनता की हालत खराब है। 
ज्ञापन देते भाजपा नेता
बिजली कंपनियों द्वारा स्थाई शुल्क को दो बार बिल में जोड़ा जा रहा है। विद्युत चोरी से होने वाला घाटा जनता के सिर पर डाला न्यायोचित नही है। राज्य सरकार को जनहित में तीन माह तक के विधुत बिल माफ करने चाहिये। ज्ञापन सौंपते समय जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल छीला, भाजयुमो जिलाध्यक्ष माधुसिंह देवड़ा, भाजयुमो प्रदेश प्रतिनिधि तरुण शर्मा, जिला महामंत्री रतन मेघवाल, जिला मंत्री मुनाराम सुथार, महेंद्र व्यास सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।