Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

मुख्यमंत्री अपने पुत्र की हार की खीज निकालने के लिए रच रहे झूठे षडयंत्र : विधायक पब्बाराम विश्नोई

बाप में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाया मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पूतला Bap New s:  ऑडियो क्लिप में शेखावत का नाम लेने के विरोध में बाप में भ...

बाप में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाया मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पूतला

Bap News: ऑडियो क्लिप में शेखावत का नाम लेने के विरोध में बाप में भी शनिवार को भाजपा काय्रकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पूतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। कस्बे के मुख्य बाजार में विधायक पब्बाराम विश्नोई के नेतृत्व में भाजपा मंडल बाप व जांबा के कार्यकर्ताओं ने सीएम गहलोत का पूतला फुंका। 

पूतला जलाने से पहले कांग्रेस सरकार के विरोध में भाजपाईयों ने जमकर नारे लगाए। इस मौके पर विधायक पब्बाराम विश्नेाई ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई चरित्र हनन की ओछी राजनीति को लेकर आमजन के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश हैं। विधायक विश्नोई ने कहा कि पुत्र की हार नहीं पचा पाने वाले मुख्यमंत्री गहलोत हार की खीज निकालने के लिए झूठा षडयंत्र रच रहे हैं। विधायक ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अल्प मत की सरकार बताते हुए कहा कि सरकार अब ज्यादा दिन नहीं चलने वाली। जितनी जल्दी कांग्रेस की यह सरकार जाए उतना ही प्रदेश की जनता के हित में हैं। 

इस मौके पर भाजपा मंडल जांबा अध्यक्ष स्वामी बालकृष्ण, बाप अध्यक्ष हरी माडपुरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष किशनलाल पालीवाल, मगसिंह भाटी, रवि पालीवाल, पुरषोतम राजपुरोहित, विजय कुमावत, आईदानराम मेघवाल, ओमप्रकाश राठी, प्रदीप विश्नोई, प्रकाश सुडाणी, गिरधारी विश्नोई, भागीरथ विश्नोई सहित कई कार्यकर्ता मौजुद थे।