Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद रूपाराम लीलड़ का निधन

Bap New s:  ( अशोक कुमार मेघवाल ) फलोदी कस्बे के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद रूपाराम लीलड़ (79 वर्ष) का शुक्रवार देर रात को निध...

Bap News: (अशोक कुमार मेघवाल )
फलोदी कस्बे के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद रूपाराम लीलड़ (79 वर्ष) का शुक्रवार देर रात को निधन हो गया। लीलड़ पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। 
स्वर्गीय रूपाराम लीलड़
शनिवार को बरकत काॅलोनी फलोदी स्थित मेघवाल समाज के मोक्षधाम में उनके परिजनों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर मेघवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष चेतनराम गंढेर, भाजपा नेता जगदीश लीलड़, नारायणराम लीलड़, ठाकरराम, पाबूराम लीलड़, ठेकेदार भैराराम, पेमाराम, एडवोकेट गोरधन जयपाल, ओपी कटारिया, एडवोकेट गोपाल कटारिया, समाज सेवी मांगीलाल पंवार, चंदन कुमार, दाऊलाल, शिक्षक नेता रेंवतलाल लीलावत, बालाराम ठेकेदार, डूंगरराम चौहान, मोहनराम लीलड़, पाबूराम लीलड़, गोपाल लीलड़, पुरखाराम लीलड़ सहित अन्य कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
मेघवाल समाज के वयोवृद्ध मुखिया-वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद रुपाराम लीलड़ के निधन पर पूर्व चीफ कमिश्नर केआर मेघवाल, अधीक्षण अभियंता संपत मेघवाल, पूर्व चीफ इंजीनियर जीसी पंवार, मेघवाल समाज के अध्यक्ष गोरधनराम खेतूसर, अशोक कुमार मेघवाल, श्रवण जयपाल, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल छीला, जिला प्रतिनिधि रतन मेघवाल, जयराम गज्जा, सुरजनराम जयपाल,   आसुराम परिहार, फूलाराम होपारड़ी, प्रिंसिपल उगमाराम मेघवाल, पुखराज जयपाल, मुरलीधर कटारिया, दुर्गाराम बिरठ, दाऊलाल कटारिया, मिश्रीलाल कटारिया, बाबूलाल गंढेर, किशनलाल लीलड़, देवीवाल गंढेर, पूर्व पार्षद संतोष लखन आदि ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है।