Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

विद्युत कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन

Bap New s:  फलोदी उपखंड मुख्यालय पर सोमवार को अधीक्षण अभियंता जोधपुर डिस्कॉम जिलावृत  जोधपुर के प्रेमसिंह चौधरी के फलोदी आगमन पर जोधपुर डिस्...

Bap News: फलोदी उपखंड मुख्यालय पर सोमवार को अधीक्षण अभियंता जोधपुर डिस्कॉम जिलावृत जोधपुर के प्रेमसिंह चौधरी के फलोदी आगमन पर जोधपुर डिस्कॉम श्रमिक संघ (भारतीय मजदूर संघ) जिलावृत जोधपुर के जिलाध्यक्ष करणसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में विद्युत कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं का समाधान करने मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष राजपुरोहित ने बताया कि निगम श्रमिक संघ जिलावृत जोधपुर डिस्कॉम श्रमिक संघ द्वारा पूर्व में दिये गये ज्ञापनों पर डिस्कॉम प्रबंधन ने किसी तरह का कोई संज्ञान नही लिया है। कर्मचारियों की ज्वलनशील समस्याओं को नजर अंदाज किया जा रहा है, जिससे निगम में कार्यरत कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। कर्मचारियों का वेतन मार्च में कर्मचारियों एवं संगठनों की अनुमति के बगैर काटा गया हैं। जब कि राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम में किसी भी कर्मचारी एवं अधिकारी का वेतन नही काटा गया है।  केवल विद्युत वितरण में ही काटा गया है, जो न्याय संगत नही है। अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपने के अवसर पर कैलाश विश्नोई, हड़मान खिलेरी सहित अन्य कई कर्मचारी उपस्थित थे।
फलोदी से अशोक कुमार मेघवाल की रिपोर्ट