Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

कोरोना से बचाव के लिये जन समुदाय में जागरूकता जरूरी - व्यास

Bap New s:  ( अशोक कुमार मेघवाल ) फलोदी उपखंड मुख्यालय पर स्थित नगर पालिका मंडल फलोदी के कार्यालय में सोमवार सांय को राज्य सरकार के नि...

Bap News: (अशोक कुमार मेघवाल )
फलोदी उपखंड मुख्यालय पर स्थित नगर पालिका मंडल फलोदी के कार्यालय में सोमवार सांय को राज्य सरकार के निर्देशानुसार कोरोना वायरस से बचाव के लिये जन जागृति अभियान शुरू किया गया है।

इस अवसर नगर पालिका मंडल फलोदी के अध्यक्ष पन्नालाल व्यास पहलवान, उप जिला कलक्टर एवं इंसिडेंट कंमाडर आहुजा यशपाल तथा ईओ अनिल कुमार विश्नोई ने पार्षदों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में पोस्टर एवं बैनर का विमोचन किया। इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुये अध्यक्ष पन्नालाल व्यास ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिये जन समुदाय में जागरूकता जरूरी है।  जागरूकता से ही इस महामारी से बचा जा सकता है। 
एसडीएम यशपाल आहुजा ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों से जागरूकता अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया। ईओ अनिल कुमार विश्नोई ने जागरूकता अभियान के बारें में विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर पालिका उपाध्यक्ष सलीम नागौरी, वरिष्ठ पार्षद रमेश थानवी, कुंज बिहारी बोहरा, दीनदयाल जोशी, लीलाधर कन्नोजिया, कैलाश सुथार, अशोक मेघवाल, धीरज व्यास, ओमप्रकाश सोनी, राजस्व निरीक्षक विक्रम सिंह विश्नोई, पालिका लेखाकार राधेश्याम त्रिपाठी, सुरेश व्यास, किशनलाल, चद्रप्रकाश जीनगर, प्रेम गुचिया, गणेश थानवी सहित अन्य कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। राजस्व निरीक्षक विक्रम सिंह विश्नोई ने बताया कि जन जागृति अभियान 30 जून तक जारी रहेगा।