Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

सेवा भारती ने किया सफाई कर्मचारियों का सम्मान

Bap New s:   (अशोक कुमार मेघवाल) फलोदी उपखंड मुख्यालय पर केशव नगर मलार रोड स्थित आदर्श विधा मंदिर विधालय परिसर में शुक्रवार को सेवा भार...

Bap News: (अशोक कुमार मेघवाल)
फलोदी उपखंड मुख्यालय पर केशव नगर मलार रोड स्थित आदर्श विधा मंदिर विधालय परिसर में शुक्रवार को सेवा भारती समिति फलोदी के तत्वावधान में कोविड-19 में सराहनीय सेवायें देने पर फलोदी नगर पालिका मंडल के सफाई कर्मचारियों कोरोना वॉरियर्स का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी कर्मचारियों का साफा, शाल एवं माला पहनाकर अभिनन्दन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहारीलाल सुथार प्रान्त अध्यक्ष सेवा भारती समिति थे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी दयानंद गिरी महाराज ने की। कार्यक्रम की शुरुआत में मणि जोशी एवं कृष्णा जोशी ने सभी कोरोना वॉरियर्स का तिलक लगा कर स्वागत किया। कार्यक्रम में सेवा भारती के कंवरलाल डोयल, अश्विनी कुमार जोशी, विजय पालीवाल, मनमोहन पुरोहित, तेज प्रकाश, धनराज सोनी, वासुदेव पंवार,  मुरलीधर, कैलाश सुथार, जयराम गज्जा, दिलीप सिंह, जसुसिंह, मोती सिंह, अशोक बोहरा आदि उपस्थित थे।
सेवा भारती के प्रांत संगठन मंत्री स्वरूपदान ने विचार व्यक्त करते हुये सफाई कर्मचारियों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन मनमोहन पुरोहित ने किया।