Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

पालिकाध्यक्ष व्यास एवं अधिकारियों ने की जन सुनवाई

Bap New s:  ( अशोक कुमार मेघवाल ) फलोदी नगर पालिका मंडल के अध्यक्ष पन्नालाल व्यास पहलवान एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने गुरूवार ...

Bap News: (अशोक कुमार मेघवाल )
फलोदी नगर पालिका मंडल के अध्यक्ष पन्नालाल व्यास पहलवान एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने गुरूवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक नगर पालिका परिसर में स्थित टाऊन हॉल में सड़क, सार्वजनिक रोशनी, पानी तथा सफाई व्यवस्था के संबंध में जन समस्याओं की जन सुनवाई की।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष सलीम नागौरी,  नगर पालिका मंडल फलोदी के अधिषाशी अधिकारी अनिल कुमार विश्नोई, डिस्काॅम फलोदी के सहायक अभियंता मोहनराम मेघवाल, पीएचईडी के सहायक अभियंता जयकिशन सुथार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर पार्षद दीनदयाल जोशी, अशोक कुमार मेघवाल, आबिद खिलजी, कैलाश सुथार, उमा थानवी, ओमप्रकाश सोनी, रेखा भूरा व्यास, कुंजबिहारी बोहरा, श्रीमती अनामिका मेघवाल, लीलाधर कन्नौजिया, चतुर्भुज सोनी, पूर्व पार्षद हरिकिशन व्यास, राजस्व निरीक्षक विक्रम सिंह विश्नोई, सुरेश व्यास नूनसा, शिवकुमार थानवी, चंद्रप्रकाश जीनगर, एईएन संपत राज टाक, संजय बोड़ा सहित अन्य कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
ईओ अनिल कुमार विश्नोई ने बताया कि इस दौरान नागरिकों ने साफ-सफाई, सार्वजनिक रोशनी व्यवस्था, सड़क, पेयजल आपूर्ति तथा बिजली तथा अतिक्रमण हटाने से संबंधित दर्जनों समस्यायें लिखित में पेश की।