Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

भाजपा संगठन ने बदला फलोदी जिले का नाम

Bap New s:  ( अशोक कुमार मेघवाल ) भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश महामंत्री एवं समंवयक प्रदेश संरचना कैलाश मेघवाल ने मंगलवार को ...

Bap News: (अशोक कुमार मेघवाल )
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश महामंत्री एवं समंवयक प्रदेश संरचना कैलाश मेघवाल ने मंगलवार को एक आदेश जारी कर भाजपा जोधपुर देहात एवं फलोदी भाजपा के जिलों के नाम में सांगठनिक दृष्टि से परिवर्तन किया है।
कैलाश मेघवाल, भाजपा प्रदेश महामंत्री।
मेघवाल द्वारा आदेश के अनुसार जोधपुर देहात को अब जोधपुर देहात दक्षिण तथा फलोदी को अब जोधपुर देहात उत्तर के नाम से जाना जायेगा। उल्लेखनीय है कि जुलाई 2017 में जोधपुर देहात से अलग होकर भाजपा सांगठनिक दृष्टि से अस्तित्व में आये फलोदी जिले में भाजपा के रेंवतसिंह राजपुरोहित को प्रथम जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्हें लगातार दो बार जिलाध्यक्ष के पद पर काम करने का मौका मिला। नगर पालिका चुनाव के पश्चात उनके स्थान पर पार्टी के साथ लंबे समय से जुड़े तथा संघ पृष्ठभूमि से आने वाले मनोहरलाल पालीवाल छीला को जिलाध्यक्ष की बागडोर सौंपी गई है।
जबकी जोधपुर देहात जो अब जोधपुर देहात दक्षिण के नाम से जाना जायेगा। इसके जिलाध्यक्ष का दायित्व वरिष्ठ नेता जगराम विश्नोई संभाल रहे है।