Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

पांचवी पुण्यतिथि पर स्वर्गीय थानवी को श्रद्धा से किया याद

Bap New s:   फलोदी कस्बे के मूल निवासी एवं प्रदेश में कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं पूर्व मंत्री रहे स्वर्गीय दामोदर थानवी की पांचवी पुण्यति...

Bap News:  फलोदी कस्बे के मूल निवासी एवं प्रदेश में कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं पूर्व मंत्री रहे स्वर्गीय दामोदर थानवी की पांचवी पुण्यतिथि पर शनिवार को कस्बे के गणमान्य नागरिकों एवं कांग्रेस नेताओ ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उनको भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की।
फलोदी कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट श्रीगोपाल व्यास, पूर्व चीफ कमिश्नर केआर मेघवाल, वरिष्ठ नेता प्रकाश छंगाणी, पालिका उपाध्यक्ष सलीम नागौरी, प्रकाश थानवी, रमेश थानवी, एडवोकेट भारत थानवी, कांग्रेस महासचिव अशोक कुमार मेघवाल, उपाध्यक्ष सुनील सोनी, सचिव इब्राहिम खिलजी, पार्षद श्रीमती कांता व्यास, एडवोकेट अब्दुल मजीद खिलजी, दिलीप कुमार, मधुकर मोखा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल कलाम मेहर, रवि व्यास, बाप कांग्रेस अध्यक्ष मेहबूब खान, एडवोकेट मोहम्मद खान, चंदशेखर कन्नौजिया, गोरधन जयपाल, पूर्व पार्षद संतोष कुमार लखन, हमीद खिलजी, पप्पूराम नगारची, चंदन कुमार आदि ने स्वर्गीय थानवी को श्रद्धांजली अर्पित की। फलोदी कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट श्रीगोपाल व्यास ने बताया कि स्वर्गीय थानवी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नजदीकी नेताओ में शामिल थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में सभी लोगो की मदद की, जिसे आज भी लोग याद करते है। कांग्रेस सरकार के समय थानवी ने फलोदी क्षेत्र के लिये बहुत से विकास कार्य करवाये थे। स्वर्गीय थानवी ने निशक्तजन आयुक्त रहते हुये निशक्तजनों के लिये भी प्रदेश में उल्लेखनीय कार्य किये थे।
फलोदी से अशोक कुमार मेघवाल की रिपोर्ट