Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

काजरी के टेक्नीशियन की नृशंस हत्या, तीन गिरफ्तार

Bap News: जोधपुर जिले के खेड़ापा थाना क्षेत्र के जोइन्तरा ग्राम पंचायत के पातों की बासनी में आज शनिवार सुबह हुए जमीन विवाद के खूनी संघर्ष ...


Bap News: जोधपुर जिले के खेड़ापा थाना क्षेत्र के जोइन्तरा ग्राम पंचायत के पातों की बासनी में आज शनिवार सुबह हुए जमीन विवाद के खूनी संघर्ष में पांच जनों ने मिलकर एक अधेड़ की कुल्हाड़ी से वार कर नृशंस हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए तीन जनो को गिरफ्तार भी कर लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सुपुर्द कर दिया। 

खेड़ापा थाना क्षेत्र में अधेड़ के मर्डर की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रघुनाथ गर्ग, भोपालगढ़ उप अधीक्षक धर्मेंद्र डूकिया ने बावड़ी सामुदायक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मामले की पूरी जानकारी ली।

जानकारी के अनुसार पातों की बासनी डूंगरराम पुत्र सकताराम मेघवाल उम्र 56 वर्ष जो कि जोधपुर में काजरी विभाग में टेक्नीशियन पद पर कार्यरत था। लॉक डाउन की वजह से वह अभी अपने गांव आया हुआ था। आज शनिवार सुबह अपने खेत मे गया, जहां पर भटकोरिया निवासी आरोपी भगवान सिंह, बाबूसिंह, महेंद्रसिंह पुत्र देवीसिंह, अर्जुनराम, बाबूराम पुत्र मानाराम देवासी ने डूंगरराम पर अचानक हमला कर दिया। उसकी गर्दन पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए गए, जिससे डूंगरराम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद सभी आरोपी मोके से आरोपी फरार हो गए थे। 

घटना की जानकारी मिलते ही घनश्याम मेघवाल, भोपालगढ़ विधायक पुखराज गर्ग, राजूराम खोजा, पूर्व प्रधान अल्लाराम मेघवाल भी बावड़ी सामुदायक स्वास्थ्य केंद्र पहुँच कर पुलिस प्रशासन को कड़ी कार्यवाही करने के साथ ही सभी आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार करने की बात कही। पुलिस ने तीन जनों को गिरफ्तार कर लिया था। शेष आरोपियों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
 
 (Bap News के लिए दिनेश राजपुरोहित, बावड़ी)