Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

युबक की बेरहमी से पिटाई, उधर पीड़ित युवक पर लगा नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोप

बाप पुलिस ने दोनो अलग अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू की, 6 हिरासत में Bap News:  बाप थाना क्षेत्र में एक युवक की बेरहमी व निर्दयता  से...



बाप पुलिस ने दोनो अलग अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू की, 6 हिरासत में

Bap News: बाप थाना क्षेत्र में एक युवक की बेरहमी व निर्दयता से पिटाई करने के साथ उसे पेशाब पिला दिया गया। साथ ही उसे झूठ बोलने पर मजबूर भी किया गया कि उसके गांव की महिलाओं के साथ अवैध संबध हैं। आरोपियों ने अपनी बर्बता का वीडियो तक बना वायरल कर दिया। पीड़ित के साथ लूट भी की गई। एक अन्य मामले में इसी पीड़ित युवक पर नाबालिग का उसी दिन दुष्कर्म का आरोप भी लगा है। दोनो घटनाएं सात दिन पुरानी है, लेकिन थाने में एक शनिवार रात तथा दुसरा रविवार को प्रकरण दर्ज हुआ। दोनो मामले बाप थाने में दर्ज होने के बाद पुलिस ने गहनता से जांच शुरू कर दी हैं। वायरल विडियो में दिख रहे 6 युवकों को दस्तयाब कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू कर दिया हैं।

थानाधिकारी हरिसिंह राजपुरोहित ने बताया कि जसवंतसिंह पुत्र रामसिंह राजपुति निवासी बडीसिड्ड ने दर्ज करवाई रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई अर्जुनसिंह 5 अप्रैल को सामान लेने के लिए बाप जा रहा था। इस बीच रास्ते में भवानीसिंह पुत्र सुगनसिंह, खेतसिंह पुत्र नगसिंह निवासी नया गांव, गंगासिंह पुत्र भाखरसिंह व स्वरूप जोशी पुत्र लूणा माराज निवासी बडीसिड्ड ने रास्ता रोका तथा उसे उठाकर सुनसान जगह ले गए। वंहा पर उसके साथ बर्बरता पूर्वक पिटाई की। उसके कपड़ उतार दिए। इसके बाद भी हैवानों ने लाठियों से पीटा। इंसानियत को शर्मसार करते हुए उसे पेशाब तक पिला दिया। उसके कपड़े जला दिए तथा उसकी जेब में रखे 6600 रूपये, 20 हजार का चेक तथा एक ट्रेक्टर की आरसी लूट कर ले गए। आरोपियों ने उसके साथ की बर्बरता का विडियो भी बनाकर वायरल कर दिया। उसके भाई को झूठ बोलने पर भी मजबूर किया कि उसके गांव की महिलाओं के साथ अवैध संबध हैं। थानाधिकारी राजपुरोहित ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर विडियो में दिखाई दे रहे 6 जनों को दस्तयाब कर पूछताछ की जा रही हैं। 

युवक पर लगा नाबालिग पर दुष्कर्म करने का आरोप
बडीसिड्ड निवासी पीड़िता के पिता ने दर्ज करवाई रिपोर्ट में बताया कि 5 अप्रैल को उसका परिवार खेत में था। घर में उसकी नाबालिग पुत्री तथा दुर्घटना में पैर से फैक्चर हुए उसके वृद्ध पिता ही थे। इस दौरान अर्जुनसिंह पुत्र रामसिंह निवासी बडीसिड्ड उसके घर के आगे आया। कुछ देर में उसकी नाबालिग पुत्र बकरियां लाने के लिए बाहर आई तो वह उसे पकड़कर बाड़े में ले गया जहां उसके साथ उसने दुष्कर्म किया। आरोपी के पिता रामसिंह ने उसे धमकाया कि उसने मामला दर्ज करवाया तो उसकी बेटी की शादी नहीं होने देगे। थानाधिकारी राजपुरोहित ने बताया कि पॉक्सोएक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही हैं।