बाप न्यूज / रमन दर्जी | भाजपा मंडल बाप में रविवार को मन की बात कार्यक्रम सुना गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात का...
बाप न्यूज / रमन दर्जी | भाजपा मंडल बाप में रविवार को मन की बात कार्यक्रम सुना गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 124वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अंतरिक्ष से शुभांशु शुक्ला की वापसी को गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों में भी विज्ञान, अंतरिक्ष को लेकर एक नई जिज्ञासा पैदा हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में चाहे वह खेल हो, विज्ञान हो या संस्कृति, बहुत कुछ ऐसा हुआ है जिस पर हर भारतीय को गर्व है। हाल ही में अंतरिक्ष से शुभांशु शुक्ला की वापसी पर देश में खूब चर्चा हुई। जैसे ही शुभांशु सकुशल धरती पर उतरे, लोग खुशी से उछल पड़े। हर दिल में खुशी की लहर दौड़ गई। पूरा देश गर्व से भर गया। मुझे याद है जब अगस्त 2023 में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हुई थी। तो देश में एक नया माहौल बना था। बच्चों में भी विज्ञान और अंतरिक्ष को लेकर एक नई जिज्ञासा पैदा हुई थी। छोटे-छोटे बच्चे अब कहते हैं कि हम भी अंतरिक्ष जाएंगे। चांद पर उतरेंगे और हम अंतरिक्ष वैज्ञानिक बनेंगे। कार्यक्रम में पंचायत समिति बाप प्रधान प्रतिनिधि रतन सिंह भाटी, मन की बात कार्यक्रम विधानसभा संयोजक महेश पालीवाल, बाप मंडल अध्यक्ष संजय कुमार विश्नोई, महामंत्री एडवोकेट रवि पालीवाल, दुर्ग सिंह भाटी, मगराज पालीवाल राणीदानसिंह भाटी, विक्रम सिंह, हजारी राम पूनिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।