बाप न्यूज / रमन दर्जी अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षक महासंघ विद्यालय शिक्षा के आह्वान पर रविवार को राजकीय बालिका सीनियर माध्यमिक विद्यालय बाप...
बाप न्यूज / रमन दर्जी
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षक महासंघ विद्यालय शिक्षा के आह्वान पर रविवार को राजकीय बालिका सीनियर माध्यमिक विद्यालय बाप में स्वर्गीय शिक्षक नेता नरपत सिंह भाटी सिड की स्मृति में रक्तदान महाशिविर आयोजित किया गया। शिविर में शिक्षकों के साथ आमजन ने भी उत्साह से भाग लेते हुए रक्तदान किया। उमेद हॉस्पिटल जोधपुर की टीम ने करीब 200 यूनिट रक्त संग्रहित किया।
उपशाखा बाप अध्यक्ष प्रदीप सारण ने बताया कि शिविर में 30 गांवों से आए शिक्षकों सहित आमजन ने नरपत सिंह भाटी की स्मृति में रक्तदान किया। इस मौक़े पर विधायक पब्बाराम विश्नोई ने कहा कि हमारे द्वारा दिया गया रक्त किसी की जान बचाने के काम आता है तो इससे बढ़कर कोई पुण्य नहीं हो सकता। अब आमजन में रक्तदान को लेकर जागरूकता बढ़ी है। जिला शिक्षा अधिकारी सोहनराम विश्नोई ने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। नरपत सिंह भाटी के परिजनों ने शिक्षक संघ का आभार जताते हुए कहा कि उनकी स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित कर उन्हें सार्थक श्रद्धांजलि दी गई है। शिक्षक नेता मांगीलाल कुमावत ने रक्तदान करने वाले सभी लोगों, अतिथियों और आयोजन में सहयोग करने वालों का आभार जताया। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री अमरजीत सिंह राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप व्यास, पूर्व उपप्रधान बाप जगदीश पालीवाल, कुंभ सिंह पतावत, पूरणमल देव डीईओ फलोदी, पूर्व सरपंच किशनलाल पालीवाल सहित अन्य ने विचार रखे।
इस मौक़े पर पूर्व सरपंच मगसिंह भाटी, भैरुसिंह भाटी बड़ी सिड, प्रताप सिंह, लक्ष्मण सिंह चौहान, शिक्षाविद मनसुख पालीवाल, राधेश्याम खत्री, ताराचंद पालीवाल, अर्जुनराम चौखानी, बेबीदेवी, रामनारायण गोदारा, सहीराम मांजू, मांगीलाल ढाका, चंपालाल छत्तानी, मूलसिंह मोडरडी, दामोदर मेहता, गिरधारी हुड्डा, विजय कुमावत, झबरसिंह भाटी, नर्सिंग यूनियन जिला अध्यक्ष पुखराज, पदम सिंह, अर्जुन सिंह, आईदान सिंह भाटी, भाजयुमो मंडल बाप अध्यक्ष मांगीलाल पालीवाल, शिक्षक भोमराज तंवर, चंपालाल, मनोज लोहिया माहेश्वरी, टीकमचंद पालीवाल, मांगीलाल सोडादड़ा, मुकेश, हीरालाल पालीवाल, निजी शिक्षक संस्थान संगठन बाप अध्यक्ष प्रेम पालीवाल, रेखचंद पालीवाल, धनश्याम तंवर, राधेश्याम तंवर, किशोर कुमार पुरोहित, मांगीलाल सियाक, मोहनलाल भैया, चंद्रसिंह, अशोक खिलेरी, पूनमचंद थोरी, राजीव कुमावत, भाखरराम, मानक डारा, नारायण गोदारा, गणपत सिंह धोलिया, गुलाब सिंह, ठेकेदार मोहनराम, अखेराज खत्री, दुर्गेश कुमावत फोटो ग्राफर सहित शिक्षक एवं आमजन मौजूद रहे।

