Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

तीन दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग प्रारंभ, सात जिलों के 90 कार्यकर्ता ले रहे भाग

बाप न्यूज | बाप नगर स्थित कोठारी धर्मशाला में सीमाजन कल्याण समिति राजस्थान प्रांत का कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग शुक्रवार रात्री से प्रारंभ हो ग...


बाप न्यूज | बाप नगर स्थित कोठारी धर्मशाला में सीमाजन कल्याण समिति राजस्थान प्रांत का कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग शुक्रवार रात्री से प्रारंभ हो गया है। संगठन मंत्री वासुदेव ने बताया की तीन दिवसीय वर्ग में जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी, जोधपुर महानगर, बीकानेर, अनोपगढ, गंगानगर जिले के 90 कार्यकर्ता इस अभ्यास वर्ग में भाग ले रहे है। वर्ग का समापन कल दोपहर में होगा। शनिवार को अलग अलग समूह की बैठकों का सिलसिला रहा। अभ्यास वर्ग में देश के वर्तमान हालात, सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा संगठन में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी विषयो पर चिंतन के साथ संगठनात्मक कई विषयो पर मंथन व चर्चा हुई। वासुदेव ने बताया की वर्ग का समापन कल दोपहर में होगा। तीन दिन के अभ्यास वर्ग में सीमा जागरण मंच के राष्ट्रीय संयोजक गोपाल कृष्णन, प्रदेश संरक्षक कांतिलाल ठाकुर, सीमाजन गुजरात राजस्थान प्रांत संगठन मंत्री नींबसिंह, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह, कार्य अध्यक्ष खेताराम लिलड का सानिध्य मिलेगा।