Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

अवैध अफीम के पौधो के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

बाप न्यूज : क्राइम | जोधपुर जिले की आसोप पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 200 से अधिक अफीम के अवैध पौधे बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। ज...


बाप न्यूज : क्राइम | जोधपुर जिले की आसोप पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 200 से अधिक अफीम के अवैध पौधे बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण धर्मेन्द्रसिह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय जयपुर राजस्थान के राज्यभर मे चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थो के तस्करो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के के तहत मुखबीर की ईतला पर सरहद रजलानी पुलिस थाना आसोप से आरोपी दौलाराम उर्फ दौलतराम पुत्र मगलाराम निवासी गोदारो की ढाणी रजलानी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खेत में जीरे की फसल के साथ लगाये गये अवैध अफीम के कुल 206 पौधो को बरामद किये गये है। आरोपी के विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज विस्तृत अनुसंधान किया जा रहा है। आरोपी को दस्तयाब करने में थानाधिकारी भोपालगढ देवकिशन, महीपाल चौधरी, सुरेश विश्नोई, रामकिशोर भरोला, विनोद कुमार, ताराराम, अशोक, शारदा की विशेष भूमिका रही है।