Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

यूथ वर्ल्ड डायमंड अचीवर्स समारोह - 2024 : सम्मानित होने पर राजपुरोहित का फलौदी में हुआ अभिनंदन

बाप न्यूज |  यूथ वर्ल्ड सोशल मंच की ओर से भारत की राजधानी दिल्ली के राजेंद्र भवन सभागार में यूथ वर्ल्ड डायमंड अचीवर्स समारोह 2024 का आयोजन ...


बाप न्यूजयूथ वर्ल्ड सोशल मंच की ओर से भारत की राजधानी दिल्ली के राजेंद्र भवन सभागार में यूथ वर्ल्ड डायमंड अचीवर्स समारोह 2024 का आयोजन हुआ था, जिसमें देश भर से विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि परख कार्य करने वाली 51 प्रतिभाओं को मोमेंटों, प्रणाम पत्र, माला, मेडल व उपहार भेंट कर यूथ वर्ल्ड डायमंड अचीवर्स अवॉर्ड 2024 से नवाजा गया। इसी समारोह में फलौदी डिस्कॉम के कर्मचारी नेता करन सिंह राजपुरोहित को भी सम्मान मिला। 

फलौदी पहुंचने पर राजपुरोहित को अधीक्षण अभियंता पूनम सिंह राठौड़, अधिशासी अभियंता अलपुराम चौधरी, एओ गिरधर गोपाल अरोड़ा, सहायक अभियंता ग्रामीण हनुमान राम चौधरी, सहायक अभियंता शहर राजेश सोनी, कनिष्ठ अभियंता अरविंद कुमार ओम प्रकाश जयपाल, हरिसिंह, खुशान्त, तकनीकी कर्मचारी अरुण कुमार सवाई सिंह देवीसिंह कपूरचंद माली हनुमान खिलेरी हरीश वर्मा कैलाश विश्नोई नेताराम माली बुधाराम खिलेरी नारायण मेघवाल श्रवण विश्नोई वासुदेव मेघवाल सहित माला पहना कर बधाई दी। यूथवर्ल्ड निदेशक मधुमायासिंह व राष्ट्रीय प्रमुख भैरूसिंह ने बताया की फलोदी डिस्काम कर्मचारी नेता करन सिंह राजपुरोहित को नरसेवा, रक्तदान सपत्नीक मरणोपरांत देहदान व विद्युत कर्मचारियों के लिए पोल पर चढ़ने के शूज विकसित करने पर सम्मानित किया गया।