Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

राज्य स्तरीय 10वीं बोर्ड टॉपर रेणुका सुथार का जिला स्तर पर सम्मान

बाप न्यूज | फलौदी में गणतंत्र दिवस 2024 के जिला स्तरीय प्रथम गणतंत्र दिवस समारोह में बाप निवासी रेणुका सुथार सुपौत्री सुखदेव सुथार को सम्मान...


बाप न्यूज | फलौदी में गणतंत्र दिवस 2024 के जिला स्तरीय प्रथम गणतंत्र दिवस समारोह में बाप निवासी रेणुका सुथार सुपौत्री सुखदेव सुथार को सम्मानित किया गया। रेणुका ने 10वीं बोर्ड सत्र 2022  -23 में 98.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर 5वां स्थान व जोधपुर जिला स्तर पर पहला स्थान हासिल किया था। वतर्मान में रेणुका सुथार बीकानेर से फाउंडेशन के साथ नीट की तैयारी कर रही है। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के बाद कलेक्टर आवास पर आयोजित स्नेह मिलन में रेणुका सुथार को व्यक्तिगत मिलकर जिला कलेक्टर हरजी लाल अटल, जिला शिक्षा अधिकारी फलौदी, विधायक पब्बाराम विश्नोई, प्रकाश छंगाणी प्रत्याशी 2023, एडीएम फलौदी अर्चना व्यास, महाप्रबंधक जिला उधोग केंद्र अंजुला आसदेव, जिला परिवहन अधिकारी पुष्पेंद्र सुथार, भरत सुथार, जिला चिकित्सालय प्रभारी डॉ. प्रेमप्रकाश सुथार, मोटिवेशनल स्पीकर मधुकर सुथार, दूसरा दशक टीम सहित सभी ने हौसला अफजाई किया। इस अवसर पर भोमराज सुथार अध्यक्ष श्रीविश्वकर्मा सुथार एकता फोर्स, एडवोकेट भंवरलाल सुथार, सांगाराम सुथार, चेतन सुथार, किशनलाल सुथार, ओमप्रकाश सुथार, प्रकाश सुथार, हनुमान सुथार, मदनलाल सुथार, कैलाश सुथार, भंवरलाल सुथार ने खुशी हाजिर कर उज्जवल भविष्य की बधाई दी।