Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

मौसमी बीमारियों से बचाव जरूरी

बाप न्यूज |   ग्रामीण विकास विज्ञान उप केंद्र बाप द्वारा संचालित सूखा शमन परियोजना के तहत शुक्रवार को श्रीरामपुरा में स्वास्थ्य जागरूकता सं...

बाप न्यूज |  ग्रामीण विकास विज्ञान उप केंद्र बाप द्वारा संचालित सूखा शमन परियोजना के तहत शुक्रवार को श्रीरामपुरा में स्वास्थ्य जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संदर्भ व्यक्ति अखेराज खत्री ने उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि सर्दी से बचाव ही उपचार है। हमारे नोनिहालो को हम समय पर सभी टीके अवश्य लगवाए। यह उनके लिए राम बाण है। उनके सही समय पर टीके लगने से जीवन भर कई बीमारियों से निजात पा सकते है। गर्भवती महिलाओं में खून की कमी होती है, इसलिए उन्हें उचित पोष्टिक आहार, दूध, फल, हरि सब्जी, दाल, अंडे इत्यादि तथा प्रोटीन, वसा युक्त चीजों का सेवन करना चाहिए। जिससे गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव हो। सर्दी का मौसम आ गया है। हमें अपना व छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखना होगा। उचित कपड़े ठंड से बचने के लिए जरूरी है। सर्दी जुखाम बुखार होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर उचित इलाज ले। पानी के कारण भी बीमारियां फैलती है। पानी छानकर पीना चाहिए। फील्ड सुपरवाइजर बीरमाराम सेन ने बताया कि रामपुरा में 32 महिलाओ व पुरुषों ने भाग लिया। सेन ने कहा कि संस्था ग्राम विकास के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, जल पर काम करती है। संगोष्ठी में जगमाल राम, भाकर राम, भैराराम, शेराराम, बगराम कानाराम, रामेश्वर, खिंयाराम, भगाराम आदि मौजूद रहे।