Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

सीमा चौकियो पर तैनात जवानों की कलाई पर बांधी राखी

सीमाजन कल्याण समिति कार्यकर्ताओ ने सीमा पर जवानों के बीच मनाया रक्षा बंधन बाप न्यूज | भाई बहिन के स्नेह का पवित्र त्यौहार रक्षा बंधन सीमाजन ...


सीमाजन कल्याण समिति कार्यकर्ताओ ने सीमा पर जवानों के बीच मनाया रक्षा बंधन
बाप न्यूज| भाई बहिन के स्नेह का पवित्र त्यौहार रक्षा बंधन सीमाजन कल्याण समिति जिला फलोदी ने बुधवार को देश की पश्चिम सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों के बीच जाकर मनाया। जिला अध्यक्ष अखेराज खत्री ने बताया कि 17 सीमा चौकियों पर पोकरण, नाचना, बाप, फलौदी, नोख, नेवा कानासर के कार्यकर्ताओं ने सीमा पर तैनात जवानों के कलाई पर राखी बांधी। सैनिकों के अभिनन्दन में बोलते हुए संत निर्मल दास गोटन ने कहा कि संत, सैनिक दोनों देश का गौरव है। सैनिक सीमा पर डटा रहकर देश की सुरक्षा करता हैं। संत समाज के बीच रहकर देश के सैनिकों का सम्मान करने का ज्ञान समाज को देता है। सीमाजन कल्याण समिति इस प्रकार के कार्यक्रम जवानों के बीच पहुंच कर करता है। यह बहुत ही सुंदर बात है। हमारा जवान विकट परिस्थितियों में सीमा पर डटा रहकर अपना कर्तव्य पूरा करता है। समाज का यह दायित्व बनता है कि वो उनके खालीपन की पूर्ति ऐसी संस्थाओं को सहयोग कर करे। यह प्रयास जवानों के हौसलो की बढ़ोतरी करता है। जिला अध्यक्ष अखेराज खत्री ने बताया कि सीमाजन कल्याण समिति की बहिनों ने जब जवानों के कलाई पर राखी बांधी तो जवानों के आंखे स्नेह से नम हो गई थी। सीमा सुरक्षाबल अधिकारी ने कहा कि समिति  के इस प्रकार के कार्यक्रम निश्चित ही जवानों के हौसले बढ़ाने वाले है।
बाप कस्बे की सीनियर बालिका विद्यालय की छात्राओं ने जवानों के लिए राखी अपनी तरफ से सीमाजन कल्याण समिति तहसील अध्यक्ष मांगीलाल सियाक़ को दी। उन रखियो को ही जवानों की कलाई पर बांधा गया। इस दौरान तहसील अध्यक्ष मांगीलाल सियाक़, सहमंत्री मूलसिंह मोडरडी, उपाध्यक्ष शैतान सिंह नोख, महेंद्र सिंह सिसोदिया, बुधराम खारा, एडवोकेट मदन शर्मा, भारत विकास परिषद अध्यक्ष ओम राठी, भागीरथ विश्नोई, जयनारायण, मांगीलाल बागाणी, विकास सालुआ, सुरेंद्रपाल सिंह, हेतराम बागानी, महेंद्र शर्मा, समंद्र सिंह इंदा, विजय कुमावत, अम्बालाल पालीवाल, भोजाराम मेगवाल, श्याम टाक, रूपाराम गहलोत आदि मौजूद रहे।