Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

छात्रों ने देखा संसद भवन, सबसे बड़ी लाइब्रेरी देख मिला सुकून

कल रात्रि फलोदी के लिए होगा वापिस प्रस्थान  बाप  न्यूज | फलोदी विधानसभा क्षेत्र में 10वी व12वी टॉपर छात्र छात्राओं का शैक्षिक भृमण ऐतिहासिक...


कल रात्रि फलोदी के लिए होगा वापिस प्रस्थान 
बाप  न्यूज | फलोदी विधानसभा क्षेत्र में 10वी व12वी टॉपर छात्र छात्राओं का शैक्षिक भृमण ऐतिहासिक रहे, उसके लिए यात्रा आयोजक आईआरएस अशोक गोदारा जॉइंट कमिश्नर स्वयं छात्रों का मनोबल बढ़ा रहे है। शिक्षक रोहिताश व प्रिंसिपल पपुराम गोदारा ने बताया कि प्रथम दिन संसद भवन, राष्ट्रीय लाइब्रेरी, लोक सभा, राज्य सभा केंद्रीय कक्ष का अवलोकन कर महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की। छात्रा रेणुका सुथार बाप ने बताया कि इतनी बड़ी लाइब्रेरी हमारे देश का गौरव है। इसी स्थान से हजारो युवा अपना नया युग चयन करते है। हमें बहुत सकुन मिला। मैं व्यक्तिगत रूप से यात्रा आयोजक अशोक गोदारा आईआरएस का साधुवाद करती हूं कि हमने कभी ऐसा नही सोचा था कि हमे दिल्ली में देश की सबसे बड़ी पंचायत को देखने का मौका मिलेगा। साथ ही देश की सबसे बड़ी लाइब्रेरी भी देखने का सौभाग्य मिलेगा। यह यात्रा हमें नया संदेश देगी। इस यात्रा में 22 बालिकाएं व 18 छात्र है।