Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

घर मे शादी की तैयारियां चल रही थी, शनिवार को बाराते आने वाली थी, लेकिन आग की भेंट चढ़ गई खुशियां

बाप न्यूज़ | घर का हरेक सदस्य बेटियों की शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था। शादी की वजह से सभी खुशियाें से सरोबार थे। शनिवार को तीन तीन बरात...



बाप न्यूज़ | घर का हरेक सदस्य बेटियों की शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था। शादी की वजह से सभी खुशियाें से सरोबार थे। शनिवार को तीन तीन बराते घर आने वाली थी। घर में महिलाएं मंगल गीत गा रही थी। बच्चे भी खुशी से चहक रहे थे। लेकिन अचानक घटी आगजनी की घटना में सभी तैयारियां व खुशियां जलकर खाक हो गए। आगजनी की घटना बाबा का धोरा पंचायत के मटोल स्थित मेघवालों की ढाणी में घटी। जानकारी के अनुसार साबूराम पुत्र पोकरराम मेघवाल के घर तीन तीन बेटियों की शादी की तैयारियां अंतिम चरण में थी। शनिवार को बाराते आने वाली थी। शुक्रवार को ही मेहंदी रात थी। शादी को लेकर घर में खुशी का माहौल था। लेकिन बह करीब ग्यारह बजे रसोई गैस की नली फटने व रेग्युलेटर के पास गैस रिसाव ने आग पकड़ ली। आग इतनी तेजी से फैली की देखते ही देखते सब कुछ खाक हो गया। घटना की लोग सकते में आ गए। आगजनी से घर में रखा तीन पुत्रियों के विवाह का सारा सामान जलकर खाक हो गया। किराये पर लाया गया टेंट का सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। इसके अलावा तीन कच्चे झौपड़े, दो कच्चे छपर, 30 क्विंटल ग्वार, 20 क्विंटल बाजरा, 05 क्विंटल मोठ, 03 क्विंटल तिल, खाद्य सामग्री, घरेलू सामान, चारपाई, बिस्तर, बर्तन, 08 तोला जेवरात, विवाह सामग्री, टेंट का सामान, 2 लाख नकदी जलकर राख हो गए।