Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

कर्नाटक की जनता देगी बीजेपी को दोबारा बहुमत : गहलोत

राजस्थानी प्रवासियों ने किया गहलोत का स्वागत, गहलोत ने अपणायत को बताया असली धन बाप न्यूज़ |  जोधपुर सांसद राजेन्द्र गहलोत इन दिनों कर्नाटक ...



राजस्थानी प्रवासियों ने किया गहलोत का स्वागत, गहलोत ने अपणायत को बताया असली धन
बाप न्यूज़जोधपुर सांसद राजेन्द्र गहलोत इन दिनों कर्नाटक राज्य के चुनावी दौरे पर है। मंगलवार को गहलोत का बेंगलोर में प्रवासी बंधुओ ने स्वागत किया। सांसद गहलोत ने कहा कि मोदीजी के आने के बाद देश का मान सम्मान विदेश की धरती पर बढ़ा है। अमेरिका जैसा देश हमारे प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए तैयार रहते है। हमारी विदेश नीति मजबूत हुई है। कांग्रेस के राज में हमारे पास विदेशी कर्जे का ब्याज चुकाने के पैसे नही थे। हम ब्याज चुकाने के लिए कर्ज लेते थे। आज हम आत्म निर्भर बन रहे है। भारत दुनिया के देशों को हर प्रकार की मदद कर रहा है। विश्व के किसी भी देश में प्राकृतिक आपदा आई, भारत ने उन्हें सहयोग करते हुए मदद दी। हमारी सेनाएं मजबूत हुई है। अति आधुनिक हथियारों से हम लेस है। उन्होने कहा कि कर्नाटक की जनता पुनः भाजपा को भारी बहुमत देगी।गहलोत ने प्रवासी राजस्थानियों से कहा कि अपणायत को कभी नही भूलना। हमारा असली धन अपणायत है। 
सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि हम स्वयं चुनाव लड़ रहे है, यह भाव हमारे मन मे होना चाहिए। हर विधानसभा से हमारा भाजपा प्रत्याशी भारी बहुमत से विजय हो यह संकल्प लेकर जनसंपर्क करे। हरेक बीजेपी मतदाता को वोट के लिए बूथ तक लाना जरूरी है। जनता ने मानस बना लिया है। अब हमारा प्रयास ही हमे भारी बहुमत दिलवाएगा। सभी मनोयोग से एक मुखी होकर लगे ये ही प्रार्थना है। इस अवसर पर राजस्थान जोधपुर सांसद राजेन्द्र गहलोत का साफा पहनाकर स्वागत किया गया। गुजरात प्रांत के डीसा पालनपुर विधायक प्रवीण माली जो सबसे ज्यादा वोटों से विजयी हुए उनका भी कमलकिशोर भैया ने साफा पहनाकर अभिनन्दन किया। इस मौके कमल किशोर भैया, माल सिंह राजपुरोहित, नथुराम पटेल, चौथाराम माली, जितेंद्र पुरोहित, अशोक, रमेश माली, भीमराज राजपुरोहित आदि उपस्थित रहे।