Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

पीसीसी सदस्य व्यास ने कार्यकर्ताओं की ली बैठक

बाप न्यूज |  बाप पंचायत समिति सभागार में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य व कांग्रेस नेता महेश व्यास ने शनिवार को दोपहर बाद कार्यकर्ताओं की बैठक...

बाप न्यूजबाप पंचायत समिति सभागार में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य व कांग्रेस नेता महेश व्यास ने शनिवार को दोपहर बाद कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक को संबोधित करते हुए पीसीसी सदस्य व्यास ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि प्रदेश में यूथ कांग्रेस के वर्तमान में चुनाव हो रहे हैं। प्रदेश स्तर पर शतवीर चौधरी,  जिला देहात अध्यक्ष के रूप में अरुण लीलावत फलोदी को अधिक से अधिक मत दिलवाकर इनको विजय बनाएं। साथ ही बैठक में कार्यकर्ताओं ने बजट घोषणा में बाप को नगर पालिका बनाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व महेश व्यास का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य रेशमा राम गोदारा, मुकेश चौधरी जयपुर, जगदीश पालीवाल, केसु राम मेघवाल, गोपाल भट्टड़, हैदरअली, कासम खान, गांधी दर्शन संयोजक मनोज पुरोहित पुरोहित, सह-संयोजक गणपत भाट, प्रवक्ता नंदकिशोर तंवर, दिलीप शर्मा, संयोजक रामचंद्र पंवार, मौजदीन तेली, लीला राम मेघवाल, सूबेदार टीकुराम भील, राजा जोशी, पुखराज पालीवाल, कपिल व्यास, भुरा व्यास, किशन राव लूणा, अयूब खान, भंवरलाल खिलेरी, फरसा राम मोडकिया, कानाराम पंवार, अशोक पंवार, मांगीलाल घटोर, कानाराम जयपाल, लालचंद लोहिया, पुरखा राम, ओमप्रकाश आदि उपस्थित थे।