Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

प्रकृति के साथ छेड़छाड़ मानव के लिए खतरे के संकेत : मंहत भगवानदास

जाम्बा गोशाला संचालक पर्यावरण संरक्षक जायेगे दुबई, पर्यावरण बचाने पर होगी चर्चा बाप न्यूज |  उपखंड मुख्यालय बाप के निकट पर्यावरण संरक्षक ग...

जाम्बा गोशाला संचालक पर्यावरण संरक्षक जायेगे दुबई, पर्यावरण बचाने पर होगी चर्चा

बाप न्यूज उपखंड मुख्यालय बाप के निकट पर्यावरण संरक्षक गुरु जम्भेश्वर की तपः स्थली जाम्बा ग्राम में स्थित आगुणी जगह के महन्त पर्यावरण प्रेमी महन्त भगवानदास विदेशी धरती पर आयोजित पर्यावरण संरक्षण विषय पर होने वाली चर्चा में भाग लेंगे। महन्त ने दुबई विदेश प्रस्थान से पूर्व पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रकृति के साथ छेड़छाड़ मानव के लिए खतरनाक साबित होगी। जिस गति से पर्यावरण दूषित हो रहा है। जंगल कट रहे है। ईंधन से चलने वाले वाहन बढ़ रहे है। कल कारखानों से निकलने वाली जहरीली गैस बढ़ रही, यह अच्छे संकेत नही है। पर्यावरण के नियमो की पालना कठोरता से होनी चाहिए। पेड़ काटना हत्या के बराबर है। हम अपने छोटे से स्वार्थ के कारण बड़े वृक्ष की बलि चढ़ा देते। मंहत ने कहा कि आवश्यकता से अधिक ईंधन जलाकर हम प्रदूषण फैलाते है। पर्यावरण को दूषित करने वाले प्रतिबंधित ईंधन को कारखानों में जलाकर प्रदूषण बढाया जा रहा है। भारत ही एक ऐसा देश है, जहां भूमि बहुत है। हम पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़ लगाकर विश्व के लोगो को अच्छा स्वास्थ्य दे सकते है। अगर समय रहते हम जाग्रत नही हुए तो हमारा जीवन संकट में आ जायेगा। महन्त ने बताया कि भारत के पर्यावरण की चिंता करने वाले 400 से अधिक पर्यावरण प्रेमी, विचारक, श्रेष्ठजन दुबई के इस सम्मेलन  में शिरकत करेंगे। महन्त व उनके सहयोगी 3 फरवरी को दिल्ली से उड़ान भरेंगे इस मौके पर भारत विकास परिषद सचिव शिक्षाविद बुधाराम सियाग, शिक्षक मांगीलाल, भाजपा युवा नेता सुरेश खत्री, महेश्वरी समाज पूर्व अध्यक्ष ओम राठी, सीमाजन कल्याण समिति जिला अध्यक्ष अखेराज खत्री, बंशी पवार, सुंडाराम, मालाराम आदि मौजूद रहे।