Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

दोपहर तक कोहरा, मौसम खुलते ही खिली धूप

बाप न्यूज |  बीती रात हुई बरसात के बाद सोमवार सुबह कस्बा सहित समूचा क्षेत्र घने कोहरे के आगोश में रहा। सर्दी के भी तीखे तेवर रहे। बरसात हांल...

बाप न्यूज बीती रात हुई बरसात के बाद सोमवार सुबह कस्बा सहित समूचा क्षेत्र घने कोहरे के आगोश में रहा। सर्दी के भी तीखे तेवर रहे। बरसात हांलाकि कस्बा परिधी क्षेत्र में ही हुई थी। बरसात के बाद मौसम खुल गया था तथा सर्दी ने रात में ही जोर पकड़ लिया था। साथ ही देर रात ही कोहरे का असर दिखाई देना शुरू हो गया था। सुबह होते ही कोहरा घना हो गया। दृश्यता कम होने की वजह से हाइवे पर दौड़ रहे वाहनों की हैड लाइट जली होने के बाजवूद उनकी रफ्तार थमी हुई थी। सर्दी से बचाव के लिए लोगों ने अलावा का सहारा लिया। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को भी कीचड़ के साथ सर्दी से परेशान होना पड़ा। कोहरा दोपहर बाद छंटा। कोहरा छंटते ही धूप खिल गई, जिससे लोगोें को राहत मिली।